शिवपुरी के करैरा कस्बे में लकड़ी से भरे एक ट्रैक्टर ने महिला को टक्कर मार दी थी। गंभीर घायल हुई महिला को इलाज के लिए झांसी के अस्पताल ले जाया जा रहा था। लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजनों की शिकायत पर करैरा पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रैक्टर जब्त कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, रविवार को वन विभाग के ऑफिस के पास रहने वाली बिसमिल्लाह बेगम पत्नी अहमद खान फिल्टर तिराहे के पास अपने बेटे शेखू खान की दुकान से वापस पैदल अपने घर की ओर जा रही थी। तभी वन विभाग आफिस के सामने करैरा बाजार तरफ से आ रहे लकड़ियों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने महिला में पीछे से टक्कर मार दी थी। ट्रैक्टर का अगला पहिया चढ़ने से महिला गंभीर घायल हो गई थी।
बिसमिल्लाह बेगम के बेटे उसे करैरा के अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया था। बिसमिल्लाह बेगम के बेटे उसे झांसी के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराने ले जा रहे थे। लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। बाद में महिला के शव को करैरा थाने ले जाया गया था। करैरा पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमॉर्टम कराने के बाद ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।

लकड़ी से भरी ट्रॉली का पहिया चढ़ने से महिला घायल: झांसी ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- निषादराज प्रतिभा सम्मान समारोह 27 जुलाई को, जिले के मैट्रिक और इंटरमीडिएट, खेलकूद के छात्र किए जाएंगे सम्मानित / Shivpuri News
- ADG राजाबाबू सिंह का नवाचार: रामचरितमानस से सजेगी रंगरूटों की रात, MP पुलिस में जुड़ेगा नया अध्याय @ajeyrajsaxena
- टैंकर चोर कांग्रेसी ठेकेदार अर्पित शर्मा का नगरपालिका में नया कारनामा: शिवपुरी की नगरपालिका का असली चोर सिर्फ एक काग्रेसी ठेकेदार अर्पित शर्मा / Shivpuri News<br>
- महुअर नदी के पुल के ऊपर से बह रहा था ढाई फीट पानी, पुल के ऊपर से निकल रहे बाइक और ट्रैक्टर / Shivpuri News
- रतनगढ़ यात्रा के दौरान हादसा: रपटे में बहने से महिला की मौत, दो बालिकाओं को बचाया / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment