Press "Enter" to skip to content

पांच साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी। देहात थाना प्रभारी विकास यादव द्वारा 2017 से फरार चल रहे स्थाई वारंटी हेमंत गुर्जर पुत्र पंजाबसिंह 32 वर्ष निवासी लुधावली गौशाला को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि फरार स्थाई वारंटी शिवपुरी आया है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विकास यादव के साथ प्रा.आर. विनयसिंह, बीरबलसिंह, अजय शर्मा, सुशील जाट, आर गजेंद्र परिहार, मनोज कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!