शिवपुरी की सर्किल जेल में आज बंद बिचाराधीन कैदी को हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद कैदी को जिला अस्पताल लाया गया था। यहां से भी कैदी को ग्वालियर रैफर कर दिया गया। परिजनों ने सर्किल जेल प्रबंधन पर उपचार में लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
जानकारी के मुताबिक़ लुधावली का रहने वाले नंदू राठौर पुत्र गणेशा राठौर को देहात था पुलिस ने शराब के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने 34 (2) आबकारी एक्ट का मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया था। जहां से नंदू राठौर को सर्किल जेल भेज दिया गया था। नंदू राठौर के परिजनों ने बताया कि नंदू राठौर को हार्टपेसेंट हैं। उसे पहले भी हार्ट अटैक आ गया था। पिछले एक माह से उसे सीने में परेशानी हो रही थी।
जेल प्रबंधन से नंदू को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाने की अर्जी लगाईं थी। हालांकि, उनके द्वारा नंदू को इलाज के लिए नहीं भेजा गया और आज नंदू राठौर को जेल में ही हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद जेल प्रबंधन ने नंदू को जिला अस्पताल में भेजा गया। उसकी बिगड़ी तबीयत को देखते हुए नंदू राठौर को जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर कर दिया गया। बता दें कि परिजनों ने जेल प्रबंधन पर उपचार के लिए भेजने के एवज में रिश्वत लेने के आरोप लगाए हैं।

लुधावली के नंदू राठौर की हालत बिगड़ी, हार्टपेसेंट की बीमारी से ग्रसित हैं नंदू, ग्वालियर में इलाज जारी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नियमितीकरण व वेतन विसंगति सहित मांगों को लेकर बिजली कर्मचारी महासंघ ने आंदोलन का ऐलान / Shivpuri News
- करैरा में EOW की बड़ी कार्रवाई: ₹20 हजार की रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथ गिरफ्तार, JE मुख्य आरोपी / Shivpuri News
- गलत शिकायतों से मेले में बाधा डालने की कोशिश, आयोजक ने कलेक्टर से लगाई गुहार / Shivpuri News
- दिल्ली में युवक की हत्या के विरोध में शिवपुरी में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- घर में घुसे चोर, पीछा करने पर पिता-पुत्र पर पथराव; चार बाइक छोड़कर फरार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment