शिवपुरी। जिले के माधव नेशनल पार्क में टाइगर सफारी शुरू होने की बात को लेकर भरे की राजनीति भी शुरू हो गयी है। एक बार फिर केंद्रीय नगर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हराने वाले सांसद केपी यादव आमने सामने हो गए हैं। सिंधिया का कहना है कि उनके निवेदन पर यह स्वीकृति मिली है तो वहीं यादव इसे अपनी उपलब्धि बता रहे हैं। पहले भी कई मामलों में दोनों एक-दूसरे के सामने श्रेय को लेकर खड़े दिखे हैं।
माधव नेशनल पार्क में जल्द ही टाइगर की दहाड़ सुनने को मिलेगी। माधव राष्ट्रीय उद्यान में टाइगर सफारी को लेकर केंद्र सरकार की सहमति प्राप्त हो गई है। कुछ दिनों पहले दिल्ली में हुई केंद्र स्तरीय बैठक में माधव नेशनल पार्क की ओर से दिए प्रस्तुतीकरण को देखने के बाद केंद्र ने माधव राष्ट्रीय वन उद्यान को टाइगर हेतु अनुकूल व उपयुक्त माना है। अब यहां से राष्ट्रीय वन उद्यान का स्टाफ प्रशिक्षण प्राप्त करने पन्ना जाएगा। टाइगर आने के साथ शहर के पर्यटन की दिशा में बड़ा बदलाव होगा। एक बार फिर पर्यटक शिवपुरी की ओर रुख करेंगे और यहां रोजगार बढ़ेगा।
किसके अनुरोध पर मिली स्वीकृति?
टाइगर सफारी की स्वीकृति मिलने के बाद दोनों नेताओं ने अपने-अपने दावे किए हैं। सिंधिया ने ट्वीट कर कहा कि ” मेरे अनुरोध पर केन्द्रीय श्रम एवं पर्यारण मंत्री भूपेंद्र यादव जी द्वारा शिवपुरी माधव नेशनल पार्क को टाइगर सफारी की सौगात दिए जाने पर शिवपुरी जिले के नागरिकों की ओर से आभार। इससे न सिर्फ युवाओं को रोजगार मिलेगा बल्कि भविष्य में माधव नेशनल पार्क में पर्यटन में भी वृद्धि होगी।”






Be First to Comment