शिवपुरी: खनियाधाना जनपद की ग्राम पंचायत घिलौंदरा में सरपंच द्वारा हितग्राही से पीएम आवास की किश्त डालने के एवज में रिश्वत मांगी गई। रिश्वत न देने पर उसने संबंधित हितग्राही को न सिर्फ जमकर गाली गलौंच की, बल्कि उसे मारने पीटने की धमकी भी दी गई सरपंच और हितग्राही के बीच की बातचीत का आडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा है।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत घिलोंदरा निवासी दीपक कुशवाह का पीएम आवास स्वीकृत हुआ है। पंचायत द्वारा उसके खाते में आवास की पहली किश्त के पैसे डाले, दीपक का आरोप है। कि पंचायत के सरपंच ने उसे फोन किया और उस किश्त की राशि में से पांच हजार रुपये की रिश्वत की मांगकी। जब उसने पैसे देने में अक्षमता
जाहिर करते हुए अगली किश्त में से पैसा देने की बात कही तो सरपंच ने उसे गालियां दीं और जूतों से मारने पीटने की धमकी दी।
इस संबंध में जब सरपंच मनीराम राय से बात की गई तो उनका कहना था कि हितग्राही और उसके बीच चाचा- भतीजे का संबंध है। उनके बीच इस तरह की बातें होती रहती हैं। सरपंच के अनुसार उसने दीपक को पहले मोटर व पाइप दिलवाए थे, वही पैसे मांग रहा था. इसके अलावा दीपक के मोबाइल से आडियो उसके दुश्मनों ने चोरी करके बहुप्रसारित की है, दीपक ने नहीं। वहीं दूसरी ओर दीपक ने वीडियो पर सरपंच द्वारा पीएम आवास की किश्त में से रिश्वत मांगने की बात स्वीकार की है।
मामला आपके द्वारा मेरे संज्ञान में लाया गया है, मैं उक्त आडियो की जांच करवा लेता हूं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मोगराज मीणा, सीईओ, खनियाधाना ।

सरपंच ने हितग्राही से मांगी पीएम आवास के बदले रिश्वत, आडियो हुआ वायरल, सरपंच ने कहा, हम दोनों चाचा-भतीजे हैं / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नियमितीकरण व वेतन विसंगति सहित मांगों को लेकर बिजली कर्मचारी महासंघ ने आंदोलन का ऐलान / Shivpuri News
- करैरा में EOW की बड़ी कार्रवाई: ₹20 हजार की रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथ गिरफ्तार, JE मुख्य आरोपी / Shivpuri News
- गलत शिकायतों से मेले में बाधा डालने की कोशिश, आयोजक ने कलेक्टर से लगाई गुहार / Shivpuri News
- दिल्ली में युवक की हत्या के विरोध में शिवपुरी में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- घर में घुसे चोर, पीछा करने पर पिता-पुत्र पर पथराव; चार बाइक छोड़कर फरार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment