शिवपुरी: जिले के पोहरी कस्बे में एक आरक्षक की ट्रक चालक से अवैध वसूली करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें आरक्षक ट्रक ड्राइवर से रिश्वत लेता हुआ दिखाई दिया। वीडियो सामने आने के बाद आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को एक ट्रक कोटा से ग्वालियर जा रहा था। यह ट्रक पोहरी थाने के सामने से गुजरते हुए तहसील के पास पहुंचा, तभी पीछे से एक कार में सवार होकर आरक्षक सूरज टैगोर ट्रक का पीछा करते हुए आया और ट्रक के आगे कार अड़ाकर उसके दस्तावेजों की जांच की। इसके बाद आरक्षक ने ट्रक चालक से 500 रुपए की मांग की और बाद में सौदा करके 300 रुपए लेकर निकल गया।
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने यह पूरी घटना अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर ली। आरक्षक की कार के जाने के बाद जब लोगों ने ट्रक चालक से बात की तो उसका कहना था कि उसकी गाड़ी के सभी कागज पूरे हैं और वाहन अंडर लोड है। इसके बाबजूद आरक्षक ने अवैध रूप से पैसे लिए हैं।
इस मामले में पोहरी एसडीओपी सुजीत सिंह भदौरिया का कहना है कि मेरे संज्ञान के कल एक वीडियो आया था, जिसमें पुलिसकर्मी द्वारा ट्रक चालक से वसूली की जा रही थी। उक्त वीडियो की पड़ताल कर वरिष्ठ अधिकारियों को बताया गया, जिसके बाद आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया गया है।

ट्रक के आगे कार अड़ाकर आरक्षक ने की अवैध वसूली: वीडियो वायरल होते ही SDOP ने किया लाइन अटैच / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नियमितीकरण व वेतन विसंगति सहित मांगों को लेकर बिजली कर्मचारी महासंघ ने आंदोलन का ऐलान / Shivpuri News
- करैरा में EOW की बड़ी कार्रवाई: ₹20 हजार की रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथ गिरफ्तार, JE मुख्य आरोपी / Shivpuri News
- गलत शिकायतों से मेले में बाधा डालने की कोशिश, आयोजक ने कलेक्टर से लगाई गुहार / Shivpuri News
- दिल्ली में युवक की हत्या के विरोध में शिवपुरी में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- घर में घुसे चोर, पीछा करने पर पिता-पुत्र पर पथराव; चार बाइक छोड़कर फरार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment