Press "Enter" to skip to content

सीढ़ियों पर चढ़ रहा बुजुर्ग गिरा, सीढ़ी में सिर लगने से हुई मौत, पैरालिसिस की बीमारी से ग्रसित था मृतक / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कमलागंज कुम्हार मोहल्ला में रहने वाला 65 वर्षीय बुजुर्ग सीढ़ियों पर चढ़ते समय अचानक से गिर गया. जिसके बाद बुजुर्ग का सिर सीढ़ी में लगने से बुजुर्ग की मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार संतोष प्रजापति निवासी कुम्हार मोहल्ला कमलागंज ने बताया कि उसके भाई का ससुर फूल सिंह प्रजापति उम्र 65 साल निवासी ग्राम खैराई थाना करैरा उनके साथ रहते थे. ससुर पैरालिसिस अटैक से ग्रसित थे और उनका एक हाथ और एक पैर कम काम करता था. डंडे के सहारे वह घर की सीढ़िया पर चढ़ रहे थे. इसी दौरान वह नीचे गिर गए. जिसके कारण उनका सिर जीने से लग गया. जिसके बाद वह घायल हो गए. जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!