Press "Enter" to skip to content

कचरा फेंकने को लेकर दो परिवार भिड़े: दोनों पक्षों में कुल्हाड़ी, लाठी-डंडे भी चले, क्रास केस दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: सिरसौद थाना क्षेत्र के भौराना गांव में इशारेबाजी और कचरा फेंकने की बात पर दो परिवारों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने इसकी शिकायत सिरसौद थाने में दर्ज कराई इसके बाद मामला विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया।

दोनों पक्षों में जमकर कुल्हाड़ी-लाठी-डंडे चले। दोनों पक्ष के घायलों को मंगलवार की रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिरसौद पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

एक पक्ष के हरीसिंह रावत का आरोप है कि धर्मवीर रावत का बेटा मनोज रावत मेरी बेटी को गंदे इशारे कर रहा था। इसकी शिकायत उसके पिता धर्मवीर से की थी। लेकिन मंगलवार को धर्मवीर और उसकी पत्नी ने खेत पर काम करने के दौरान मेरी पत्नी और बेटी से गाली-गलौज शुरू कर दी थी, टोकने पर मारपीट पर आमादा हो गए थे।

इसकी शिकायत सिरसौद थाने में दर्ज कराई गई थी। इसी बात से खफा होकर धर्मवीर रावत ने अपने तीन बेटों मनोज रावत, गिर्राज और शिवराज ने एकाएक हमला कर दिया। इस हमले में उसके दो भाई अमर सिंह और रणवीर, भतीजा अनिल घायल हो गया पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों पर क्रॉस केस दर्ज किया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!