Press "Enter" to skip to content

12 वीं कक्षा की छात्रा ने की आत्महत्या: ट्यूशन से वापस आकर लगाई फांसी, शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज जांच में जुटी पुलिस / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के देहात थाना क्षेत्र के लुधावली की रहने वाली बारहवी की छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची देहात थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। छात्रा ने किन कारणों से फांसी लगाकर सुसाइड किया इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है।

सत्य नारायण रावत की बेटी नेंनसी रावत आज सुबह कोचिंग पढ़ने के लिए गई हुई थी। सुबह दस बजे के लगभग वह अपने घर पहुंची। उस वक्त उसके पिता लोडिंग वाहन पर गए हुए थे, भाई कोचिंग और मां मंदिर गई हुई थी।

नेंनसी रावत ने कोचिंग से आने के बाद घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब नेंनसी रावत की मां मंदिर से लौट कर आई तब उसे बेटी का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर छात्रा की मौत का कारण पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!