शिवपुरी: जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के NH-27 पर अशोक होटल के पास पिछोर तिराहे पर बाइक और टैंकर की भिड़ंत हो गई। इस घटना में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ हैं। जिसे उपचार के लिए करैरा के हेल्थ केंद्र में भर्ती कराया गया हैं। पुलिस ने टैंकर जब्त कर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं।
जानकारी के मुताबिक, पिछोर तहसील के राजपुर कछौआ का रहने वाला 55 वर्षीय बाबू लोधी चिरली गांव के रहने वाले मुन्ना लोधी के साथ बाइक पर सवार होकर दतिया जिले कमरारी गांव किसी रिश्तेदार की तेरहवीं में शामिल होने जा रहे थे।
इसी दौरान जब अशोक होटल के पास पिछोर तिराहे पर बाइक चालाक मुन्ना लोधी ने बाइक को पिछोर रोड़ से NH-27 पर उतारा इसी दौरान बाइक झांसी से शिवपुरी की ओर जा रहे टैंकर (GJ16A 8755) से टकरा गई थी।इस घटना में बाबू लोधी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
वहीं बाइक चालक मुन्ना लोधी गंभीर रूप से घायल हुआ हैं। दिनारा पुलिस टैंकर जब्त कर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम हाउस और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया हैं।

टैंकर और बाइक की भिड़ंत में एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल; अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- बदरवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र से बालिका बरामद, आरोपी हेमंत लोधी गिरफ्तार / Shivpuri Newsबदरवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र से बालिका बरामद, आरोपी हेमंत लोधी गिरफ्तार / Shivpuri News

- हथियार की नोक पर अपहरण, 2 घंटे में पुलिस ने युवक को छुड़ाया, 5 आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- 3 लाख की चोरी के बाद भी FIR नहीं, आरोपी ने पंचायत में कबूला जुर्म / Shivpuri News
- हाईकोर्ट आदेश के बाद भी नहीं मिली नौकरी, 25 साल से दर-दर भटक रहा कर्मचारी / Shivpuri News
- पिता-सौतेली मां पर मारपीट व शादी रोकने का आरोप, युवती ने जनसुनवाई में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment