Press "Enter" to skip to content

रेड क्रॉस का नाक,कान,गला जांच शिविर सम्पन्न, शिविर में एक कैंसर रोगी मिला / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के अस्पताल चौराहा स्थित कल्याणी धर्मशाला में सेवा भावी संस्था रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा निःशुल्क नाक,कान,गला रोग जांच शिविर लगाया गया। ये शिविर रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष शिवपुरी कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी के मार्गदर्शन से आयोजित हुआ।
शिविर का शुभारंभ रेड क्रॉस सोसाइटी के वाईस चेयरमैन आलोक एम इंदौरिया और सचिव समीर गांधी द्वारा किया गया।
यह शिविर सुबह 10 बजे से प्रारंभ किया गया जिसमें दोपहर एक बजे तक कुल 42 मरीजों की निशुल्क जांच की गई जिसमें एक कैंसर रोगी प्राप्त हुआ। चिकित्सा महाविद्यालय शिवपुरी की नाक,कान,गला रोग विशेषज्ञ डॉ मेघा प्रभाकर द्वारा सभी मरीजों का परीक्षण किया गया। डॉ मेघा प्रभाकर ने बताया कि मौसम परिवर्तन से एलर्जिक समस्याएं बढ़ जाती है अधिकांश कान के पेशेंट इस शिविर में आए और कुछ पेशेंटो के तों कान के पर्दे में प्रोब्लम्स थीं। उन्होंने बताया कि इस समय हमें सावधानी बरतनी चाहिए चूंकि ठंडा गर्म, गर्म ठंडा परिवर्तित मौसम से नाक और गले मे प्रोब्लम होती जिससे हमें सांस लेने में भी दिक्कत आती है।
रेड क्रॉस सोसायटी के वाईस चेयरमैन आलोक एम इंदौरिया एवं सचिव समीर गांधी ने संयुक्त रूप से बताया कि ये शिविर अब प्रत्येक माह के पहले रविवार को लगाया जाएगा जिसका स्थान अस्पताल चौराहा पर स्थित कल्याणी धर्मशाला रेड क्रॉस सोसायटी प्रांगण होगा। इस शिविर में विभिन्न जांचें निःशुल्क कि जाएगी।
इस दौरान। रेड क्रॉस सोसायटी के चैयरमेन अरविंद लाल दीवान, वाईस चेयरमैन आलोक एम इंदौरिया, सचिव समीर गांधी, राकेश शर्मा,रवि गोयल, राहुल गोयल, हितेश हरियाणी, संतोष शिवहरे,नमन विरमानी, राजेन्द्र गुप्ता, लवलेश जैन चीनू,अजय राजपूत, पंकज भण्डावत सहित अनेक सदस्य गण उपस्थित रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!