शिवपुरी: आस्था का स्थान भैरव बाबा के मंदिर से अज्ञात चोरों ने एक क्विटंल 45 किलो वजनी पीतल के घंटे चोरी कर लिए। जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव के मंदिर में सुबह जब पुजारी आरती करने पहुंचे तब मंदिर से घंटा गायब देखकर चोरी का पता चला। मंदिर में चोरी होने की शिकायत सिरसौद थाने में दर्ज की गई है।
भैरो बाबा मंदिर में पूजा करने वाले गट्टू पाल ने बताया कि मंदिर में सुबह और शाम पूजा होती हैं। इसके बाद पुजारी मंदिर से घर चले जाते हैं। आज सुबह पुजारी नरेंद्र गिरी पूजा करने आए थे, जहां उन्होंने मंदिर के घंटे चोरी होने की सूचना अन्य लोगों को दी। जब पुजारी ने मंदिर में आकर देखा तो 17 पीतल के घंटे चोरी हो चुके थे। जिसका वजन करीब 1 क्विंटल 45 किलो था।

कुंवरपुर में भैरव बाबा मंदिर से 17 पीतल के घंटे चोरी: गांव में आस्था का केंद्र है मंदिर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News
- शराबी पति की मारपीट से त्रस्त महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- बैराड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹2 लाख की स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- खनियाधाना के 20 छात्रों ने रचा इतिहास, नवोदय व आवासीय विद्यालयों में चयन / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment