शिवपुरी: पिछोर अनुविभागीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत खोड़ में दरमियान रात्रि को कुछ अज्ञात लोगों ने बिना अनुमति के संविधान रचयिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण कर दिया है जिसकी सूचना सुवह होते ही प्रशासन को लगी क्या राजस्व अमला मौका स्थल पर पंहुचा और कार्यवाही शुरू कर दी है तस्दीक में ग्राम पंचायत आबादी क्षेत्र में स्थित शासकीय गांवठान की भूमि सर्वे नम्बर 31 का मामला होने के चलते
ग्राम पंचायत खोड़ सचिव ने चौकी पहुचकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है वहीं जानकारी अनुसार उक्त भूमि पर बाल्मीकि समाज के कुछ लोगों का वर्षो से कब्जा होना भी बताया हैं जिसका उन लोगों ने विरोध जताया तो वही पुलिस की गंभीरता नजर आई है वहीं आपको बतादे कि जिस जगह डॉ बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित की गई है उसके पश्चिम दिशा में खोड़ से गौरा टीला मार्ग तथा एक ओर जाटव बस्ती तो वही दूसरी ओर बाल्मीक समाज के परिवार रहवासी है इस कारण प्रतिमा को देखने के लिए लोगों का तांता देखा गया है.
आपको बता दें कि खोड़ में इस प्रकार का मामला ये कोई पहला नही है…सूचना मिलते ही खोड़ पुलिस ने इस संघीन मामले को लेकर गंभीरता से मोर्चा संभाला और विवाद की स्थिति निर्मित होने से रोका फिलहाल पुलिस ने अज्ञातों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है.






Be First to Comment