शिवपुरी: जिले के मायापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले चिरवाई गांव में कुएं में एक नाबालिक बालक का शव मिला है. इसके बाद पुलिस ने शव को बरामद कर शव का पीएम कराकर जाँच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार इस्कम लोधी पुत्र हरिराम लोधी उम्र 12 साल निवासी गणेश खेड़ा चौकी खोड़ थाना भोंती 15 तारीख की शाम से लापता था. उसके बाद परिजनों ने 16 तारीख को खोड़ चौकी में अपहरण का मामला दर्ज कराया था. परिजन और पुलिस लगातार बालक को ढूंढ रहे थे इसके बाद मंगलवार की रात 11 बजे युवक का शव मायापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम चिरवाई के कुएं में मिला है.
बता दें कि यह सीमा खोड़ चौकी और मायापुर थाना क्षेत्र की है. घर से 100 मीटर की दूरी पर ही युवक का शव कुएं में मिला है. पुलिस ने आज शव का पीएम करा कर जांच शुरू कर दी है.






Be First to Comment