शिवपुरी: रेलवे स्टेशन से 34 किलोमीटर दूर पाड़रखेड़ा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के पास जंगल में एक युवक घायल अवस्था में मिला। युवक तीन पहले ट्रेन से गिरकर घायल हो गया था, जो मंगलवार को रेलवे गैंगमैन की टीम को मिला। तीन दिनों से युवक जंगल में बिना खाना- पानी के पड़ा रहा। उसे 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
पश्चिम बंगाल से गुजरात जा रहा था
घायल युवक का नाम राम मालपहारिया हैं। जो पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी का रहने वाला हैं। राम ने बताया कि वह गुजरात के छायापुरी में मजदूरी का काम काम करता हैं। वह अपने गांव से छायापुरी के लिए निकला था। तीन दिन पहले ट्रेन से गिर गया था। उसके पैर में चोट आ गई थी। जिससे वह चल भी नहीं सकता था। इसके चलते वह पटरी किनारे जंगल में पेड़ की छाव में पड़ा रहा।
मंगलवार की दोपहर कुछ गैंगमेन रेलवे लाइन की जांच करते वहां पहुंचे थे। उनसे युवक ने मदद मांगी थी। इसके बाद एक मालगाडी में बैठाकर उसे शिवपुरी के रेलवे स्टेशन पहुंचाया गया था। यहां से उसे 108 एम्बुलेंस ईएमटी चंद्रशेखर और पायलट विपिन यादव ने घायल राम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।

3 दिन पहले ट्रेन से गिरा युवक जंगल में मिला: पश्चिम बंगाल से गुजरात जा रहा था, बिना कुछ खाए-पिए दर्द सहता रहा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- बैराड़ में फट्टा व्यापारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 5 गुना मंडी टैक्स वसूला / Shivpuri News
- गेहूं की थ्रेसिंग के दौरान दर्दनाक हादसा, थ्रेसर की चपेट में आने से युवक की मौत / Shivpuri News
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News
- शराबी पति की मारपीट से त्रस्त महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment