शिवपुरी: ग्वालियर के JAH अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में आग लगने के कारण शिवपुरी के युवक आग के धुएँ से घुटने से मौत हो गई थी. जिसके बाद आज मृतक के परिजनों ने एसपी को आबेनन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है.
जानकारी के अनुसार कदीर खान पुत्र स्वर्गीय आजाद खान निवासी वार्ड नंबर 35 कमलागंज घोसीपुरा ने बताया की 31 अगस्त की शाम 9 बजे पिताजी घर पर बैठे थे. तभी आवारा सांड ने पिता पर हमला कर दिया. इसके बाद पिता आजाद खान को शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. 1 सितंबर को उनका स्वास्थ्य खराब होने के चलते उन्हें मेडिकल कॉलेज शिवपुरी से ग्वालियर के JAH अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग में भर्ती किया गया.
3 सितंबर की सुबह 7 बजे अचानक हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर में आग लगने से पूरे अस्पताल में काला धुआँ उठने लगा. इसके बाद ट्रॉमा सेंटर में 10 मरीज भर्ती थे. पिता आजाद खान के अलावा उस अग्निकांड में दो लोगों की मौत हो चुकी थी.
आग लगने के कारण आजाद खान का वेंटीलेटर हटा दिया गया था और सभी को शिफ्ट किया जाने लगा. इसके बाद उनकी धुएं में दम घुटने से मौत हो गई. यह सारी लापरवाही के कारण हॉस्पिटल का प्रबंधक एवं डॉक्टर को दोषी बनाया जाए साथ ही मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने पूरी घटना की जांच प्रबंधन को सौपी है जो की ऐसी स्थिति में निष्पक्ष जांच नहीं कर पाएंगे. इसलिए किसी न्यायिक अधिकारी को यह जांच सौंपी जाए और दोषियों पर कार्रवाई की जाए.

ग्वालियर के JAH हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर अग्निकांड: न्यायिक अधिकारी से जाँच की मांग, हॉस्पिटल प्रबंधक सहित डॉ पर कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- बैराड़ में फट्टा व्यापारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 5 गुना मंडी टैक्स वसूला / Shivpuri News
- गेहूं की थ्रेसिंग के दौरान दर्दनाक हादसा, थ्रेसर की चपेट में आने से युवक की मौत / Shivpuri News
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News
- शराबी पति की मारपीट से त्रस्त महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment