शिवपुरी | पिछोर थाना क्षेत्र में सेमरी गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर रोड किनारे फर्शी पत्थरों से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार चाचा की मौत हो गई है, जबकि गंभीर हालत में भतीजे को जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक रामकिशन (45) पुत्र रमचा आदिवासी निवासी दुर्गापुर कॉलोनी मायापुर अपने भतीजे मेहरबान (27) पुत्र हरगोविंद आदिवासी के संग रिश्तेदारी में गया था। दोनों सोमवार की शाम 5 बजे घर लौट रहे थे। इसी दौरान सेमरी गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे फर्शी पत्थरों से टकरा गई। पीछे बैठे रामकिशन की सिर में चोट लगने से मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल मेहरबान सिंह को पिछोर अस्पताल से अस्पताल रैफर किया गया है।

बाइक का बेलैंस बिगड़ा, पत्थरों से टकराई, एक की मौत, एक घायल / Picchore News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- मेंटीनेंस कार्य के चलते 14 मार्च को सुबह 6 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी / Shivpuri News<br>
- गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार: 7 साल की मासूम की मौत, मां का पैर फ्रैक्चर, पिता भी घायल / Shivpuri News
- पलायन और अंधविश्वास से जूझकर टीबी को मात, जमुना आदिवासी बनीं प्रेरणा / Shivpuri News
- घर बैठे गैस सिलेंडर बुक करें: पढ़िए कैसे करें बुकिंग, नंबर जारी / Shivpuri News
- शिवपुरी में दून जूनियर प्ले स्कूल का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 30 बच्चों के प्रवेश / Shivpuri News





Be First to Comment