शिवपुरी: लोडिंग गाड़ी से टकराकर बाइक सवार की मौत हो गई थी। पुलिस ने विवेचना के दौरान अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना पोहरी के परिच्छा क्रेशर के पास हुई थी। पुलिस अज्ञात चालक की तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक बैराड़ के ग्राम झलवासा निवासी सतीश धाकड़ की हादसे में 4 अगस्त की सुबह मौत हो गई थी।
बोलेरो पिकअप क्रमांक एमपी33 जेडडी8533 का अज्ञात चालक हादसे के बाद मौके से भाग गया था। मृतक के भाई वीरेंद्र धाकड़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 4 सितंबर की सुबह 5 बजे मेरा भाई सतीश धाकड़ बाइक से शिवपुरी के लिए निकला था। सुबह 6 बजे फोन आया कि सतीश धाकड़ बाइक परिच्छा क्रेशर के समाने पुलिया के पास पड़ी है। हादसे की सूचना लगते ही मौके पर पहुंचा। सिर में चोट लगने से सतीश सड़क पर पड़ा था। पिकअप लोडिंग भी सड़क किनारे पलटी पड़ी थी। भाई सतीश को इलाज कराने अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उस दिन केस दर्ज कर लिया था।

बाइक सवार की मौत, बोलेरो चालक पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- बैराड़ में फट्टा व्यापारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 5 गुना मंडी टैक्स वसूला / Shivpuri News
- गेहूं की थ्रेसिंग के दौरान दर्दनाक हादसा, थ्रेसर की चपेट में आने से युवक की मौत / Shivpuri News
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News
- शराबी पति की मारपीट से त्रस्त महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment