शिवपुरी में आज (शनिवार) गणपति प्रतिमाओं को लेने के लिए शहर ही नहीं बल्कि आसपास के ग्रामीण अंचलों से भी लोग फिजिकल क्षेत्र में पहुंचेंगे। ऐसे में जाम की स्थिति निर्मित न हो। लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना न करना पड़े इसलिए यातायात पुलिस ने वाहनों के आने-जाने के लिए रूट निर्धारित किए हैं।
यह रूट है निर्धारित……
मूर्तियां ले जाने वाले सभी प्रकार के वाहन दो बत्ती चौराहा से होकर अथवा करौंदी संपवेल होकर साइंस कालेज, शिवमंदिर वाले रास्ते से होते हुए परशुराम चौराहे से फिजिकल रोड पर प्रवेश करेंगे।
फिजिकल थाना क्षेत्र में यातायात पुलिस द्वारा की गई अतिरिक्त अन्य प्रकार के वाहनों का धर्मवीर घाटी होकर फिजिकल रोड पर प्रवेश वर्जित रहेगा। मूर्तियां लेने के उपरांत सभी लोग अपने वाहनों को धर्मवीर घाटी होकर पुराना बस स्टैंड माधव चौक अथवा दो बत्ती चौराहे होकर अपने गंतव्य की ओर रवाना होंगे।
कोई भी वाहन मूर्ती लेने के बाद वापस परशुराम चौराहे की ओर नहीं जाएगा। समस्त स्कूली बसें और स्थानीय निवासियों के वाहन भी परशुराम चौराहे होकर ही फिजिकल रोड पर आ सकेंगे, धर्मवीर घाटी होकर फिजिकल रोड की तरफ दो पहिया वाहनों को छोड़कर समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

गणेश प्रतिमाओं को लेने दो बत्ती करौंदी संपवेल से पहुंच सकेंगे फिजिकल क्षेत्र में / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- बैराड़ में फट्टा व्यापारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 5 गुना मंडी टैक्स वसूला / Shivpuri News
- गेहूं की थ्रेसिंग के दौरान दर्दनाक हादसा, थ्रेसर की चपेट में आने से युवक की मौत / Shivpuri News
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News
- शराबी पति की मारपीट से त्रस्त महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment