शिवपुरी: कोलारस विकासखंड के ग्राम देहरदा सड़क निवासी देव पुत्र राजकुमार जाटव जब अपनी बहन के साथ घर के बाहर खेल रहा था, तभी उसे एक जंगली जानवर ने अपना शिकार बना लिया था। उक्त बच्चे के माता पिता बच्चे को जिला अस्पताल लाए जहां से बच्चे को ग्वालियर रेफर कर दिया गया। ग्वालियर में एक प्राइवेट नर्सिंग हाम में बच्चे के गरीब माता पिता का 50 हजार का बिल बनाने के बाद आपरेशन के बदले डेढ़ लाख रुपये मांगे। देव के पिता ने शिवपुरी कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी से मदद की गुहाल लगाई तो उन्होंने इस संबंध में डा. संजय ऋषिश्वर को इस पूरे मामले को देखने की बात कही। डा. संजय ऋषिश्वर ने अपने अधिनस्थ अमले को बच्चे के माता पिता से मिल कर आयुष्मान भारत योजना के तहत बच्चे का उपचार करवाने के निर्देश दिए। इसके बाद बच्चे को भोपाल के लाहौटी अस्पताल भिजवाया गया, जहां पर योजना के तहत बच्चे के चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी की गई। अब बच्चे का चेहरा सही हो गया है। प्रभारी सीएमएचओ का कहना है कि देहरदा सडक निवासी बच्चा देव अब स्वस्थ्य है हमारे सहयोगी उसके परिजनों के निरंतर संपर्क में है।

प्लास्टिक सर्जरी से सही हुआ शिकार बने शिवपुरी के बच्चे का चेहरा, आयुष्मान भारत योजना से हुआ बच्चे का उपचार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- बैराड़ में फट्टा व्यापारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 5 गुना मंडी टैक्स वसूला / Shivpuri News
- गेहूं की थ्रेसिंग के दौरान दर्दनाक हादसा, थ्रेसर की चपेट में आने से युवक की मौत / Shivpuri News
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News
- शराबी पति की मारपीट से त्रस्त महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment