शिवपुरी: शिवपुरी के RTO ऑफिस में सुंदरकांड पहली बार सार्वजनिक सहयोग से सम्पन्न हुआ. भगवान और वाहन का नाता लगातार बना रहता है. बिना वाहन और बिना भगवान के कोई स्थान राह नही सकता. शिवपुरी RTO आफिस में भगवान का नाम आफिस बनने और शिफ्ट होने के बाद पहली बार सम्पन्न हुआ.
“संकट कटे मिटे सब पीरा, जो सुमिरे हनुमत बलबीरा”
ये चौपाई को यथार्थ करते हुए किसी पर कोई संकट ना आए और क्षेत्र में वाहनों से कोई घटना दुर्घटना ना निमित्त हो और इस संसार में शांति बनी रहे इसी उद्देश्य से आप और हम सभी की आराध्य भगवान बजरंगबली का आह्वान किया गया एवं सुंदरकांड एवं भंडारे का आयोजन किया गया जो ईश्वर की अनुकंपा से शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ.
RTO आफिस में हुआ शांति पूर्ण सुन्दर कांड सम्पन्न, शिफ्ट के बाद पहली बार प्रकट हुए भगवान बजरंग बली / Shivpuri News




