शिवपुरी: शासन के मिलावट के विरूद्ध विशेष अभियान के तहत कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी के निर्देशानुसार खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण एवं उनसे खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए थे जिनकी जांच की गई।
न्यायालय अपर जिला मजिस्ट्रेट एवं न्याय निर्णायक अधिकारी, खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरुद्ध प्रचलित 9 प्रकरणों में कुल 2 लाख 70 हजार रूपए का जुर्माना लगाया है। जिसमें वसूली की कार्यवाही जारी है।
इन प्रकरणों में प्रतिष्ठान न्यू मधुरम स्वीट्स शिवपुरी पर राशि 50 हजार रुपए, मां वैष्णो दूध डेयरी बदरवास पर 25 हजार रुपए, प्रवीण कुमार शर्मा नरवर पर 25 हजार रुपए, भार्गव दूध डेयरी पिछोर पर 10 हजार रुपए, राजेन्द्र इंटरप्राइजेज करैरा 50 हजार रुपए, पुष्पेन्द्र दूध डेयरी दिनारा 25 हजार रुपए, निगोती सेल्स कॉर्पोरेशन शिवपुरी पर 50 हजार रुपए, रामअवतार धाकड़ दूध टेंकर पर 25 हजार रुपए, पाल किराना स्टोर नरवर पर 10 हजार रुपए की शास्ति अधिरोपित किए जाने की कार्यवाही की है।

खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरुद्ध प्रचलित 9 प्रकरणों में 2 लाख 70 हजार का जुर्माना / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- बैराड़ में फट्टा व्यापारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 5 गुना मंडी टैक्स वसूला / Shivpuri News
- गेहूं की थ्रेसिंग के दौरान दर्दनाक हादसा, थ्रेसर की चपेट में आने से युवक की मौत / Shivpuri News
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News
- शराबी पति की मारपीट से त्रस्त महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment