शिवपुरी: जिले के दादूखेड़ी गाँव में दबंगो ने एक आदिवासी के घर घुसकर मारपीट कर दी. कुटीर के 66 हजार 500 रुपए भी लेकर चले गए. जिसकी शिकायत आज एसपी ऑफिस में दर्ज कराई गई हैं.
जानकारी के अनुसार बलराम आदिवासी निवासी ग्राम दादूखेड़ी शिवपुरी ने बताया की 05 सितंबर को शाम के 8 बजे गांव के रहने वालें हरद्वारी, भरत यादव, शीलू यादव, प्रदुम्ब यादव,मोनू यादव ने घर आकर मेरे एवं परिवार के साथ मारपीट कर दी और मेरे पिता लालजी आदिवासी से 66 हजार 500 रुपए जो की कुटीर के आए थे वह छीन कर ले गए. शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी.
नाली को लेकर हुआ था विवाद
लालजी आदिवासी ने बताया कि सरपंच शीलू यादव द्वारा नाली का निर्माण कराया जा रहा था. जिस पर मेरे बेटे ने नाली आगे से ले जाने को कहा इसी पर विवाद हुआ और इसी के चलते मारपीट की. थाने पर शिकायत करने भी नहीं जाने दिया. रास्ते में लोग खड़े थे. इसी डर के कारण हम थाने पर शिकायत करने नहीं गए. आज एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई है.
आदिवासी परिवार की घर में घुसकर की मारपीट, कुटीर के 66 हजार 500 रुपए भी ले गए / Shivpuri News




