,

शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह एवं संगीत कार्यक्रम का किया गया आयोजन / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के महल कॉलोनी में राजेंद्र जैन राजमाया होटल वालों के निज निवास पर समाजसेवी आरती जैन द्वारा शाम को शिक्षक दिवस के अवसर पर एक संगीत कार्यक्रम एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें संगीत प्रेमी एवं शिक्षकों द्वारा संगीत की शानदार प्रस्तुति दी गई इस अवसर पर शिक्षकों ने बहुत ही सुंदर-सुंदर कविताएं भी सुनाई जिसमे शिक्षक स्वाति बांझल, प्रियंका सिंघल , खुशबू जैन ,आयुषी सिंघल , चंद्रकला साहू, प्रियंका मिश्रा , हरीश श्रीवास्तव, मुकेश आचार्य , अरुण झा एवं धर्मेंद्र साहू जी को सम्मानित किया गया एवं इस अवसर पर पत्रकार संजीव बांजल ,पूनम पुरोहित , राम यादव  , राजू यादव ,जकी खान, अन्नू श्रीधर एवं समाजसेवी भरत अग्रवाल, सुबेदार गायत्री इटोरिया  ,संगीत प्रेमी बृजेश अग्निहोत्री, संगीता श्रीवास्तव, रजनी जैन एवं सभी संगीत प्रेमी उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम का सफल संचालन गिरीश मिश्रा जी के द्वारा किया गया सभी शिक्षकों को माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया अंत में समाजसेवी आरती जैन के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया

*शिक्षकों ने सुनाई सुंदर सुंदर कविताएं एवं गीत*
शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक स्वाति बांजल के द्वारा एक शुभकामना गीत सुनाया गया जिसको सभी के द्वारा सराहा गया , गीत की कुछ पंक्तियां आप भी पढ़िए कदम बढ़ाकर आगे आना और छू लेना आसमां यही शुभकामना,छोटे छोटे संकल्पों से जीवन बड़ा बना लेना एक एक पद रखना आगे तुम और मंजिल को पा लेना सफल तुम्हारा जीवन हो यही हमारी कामना यही शुभकामना एवं शिक्षक प्रियंका अग्रवाल द्वारा एक बहुत ही सुंदर कविता सुनाई गई जिसको सुनकर सभी प्रसन्न हो उठे , कविता की कुछ पंक्तियां आप भी पढ़िए निरक्षक को जो सार्थक कर दे वो शिक्षक कहलाता है जीवन को जो खुशियों से भर दे वो शिक्षक कहलाता है.