,

जंगल में चरने गई एक भैंस पर गिरी आकाशीय बिजली, हुई मौत, पांच की बची जान / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के सुनाज गांव के जंगल में गुरुवार की देर शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक भैंस की मौत हो गई। इस घटना में किसान को एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

जानकारी के मुताबिक सुनाज गांव के रहने वाले जगराम सिंह यादव की 6 भैंट पाटखोए के जंगल में गुरुवार को चरने गई थीं। इसी दौरान शाम 6 बजे अचानक से एक भैंस पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

दूरी होने की वजह से घटना में पांच भैंसों की जान बच गई। भैंस की मौत से ग्रामीण को एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है। बता दें कि गुरुवार को भी इसी क्षेत्र में चार भैंसों की मौत हो गई थी।