शिवपुरी: जिले के नरवर के ऐतिहासिक किले के भीतर कुछ युवकों द्वारा दीवार गिराने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो कुछ युवा अपने पैरों से दीवार गिराते हुए देखे जा सकते हैं। इसके बाद वह कहता है कि अब टिकट के 20 रुपए वसूल हुए।
जानकारी में मुताबिक नरवर किले के भीतर आठ कुआं, नौ बावड़ी क्षेत्र हैं। यहीं इस वीडियो को बनाया गया है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक युवक दीवार को लात मारकर गिरा देता है। युवक इतने पर ही नहीं रुकता वह कुछ देर बाद शेष बचे दीवार की हिस्से को भी लात मारकर गिरा देता है।
बता दें कि किला घूमने पहुंचे युवक 20 रुपए के टिकट लिए जाने से खफा थे। वीडियो में युवक पैसा वसूलने की बात कहते नजर आ रहे हैं। युवकों द्वारा बनाए गए वीडियो को एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म vishal vishal की आईडी से दो दिन पहले डाला गया था।
बता दें कि 10वीं शताब्दी में कछवाहा राजपूतों द्वारा निर्मित नरवर किले ने विभिन्न राजवंशों के उत्थान और पतन को देखा है। कछवाहा, परिहार और तोमर राजपूतों द्वारा क्रमिक रूप से कब्जा किए जाने के बाद, यह अंततः 16वीं शताब्दी में मुगल शासन के अधीन आ गया और 19वीं शताब्दी में मराठा प्रमुख सिंधिया द्वारा इस पर कब्ज़ा कर लिया गया।

नरवर किले की दीवार लात मारकर गिराई, फिर कहा अब टिकट के 20 रुपए वसूल हुए / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- भारतीय मजदूर संघ ने श्रमिक-कर्मचारियों की मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा 53 सूत्रीय ज्ञापन / Shivpuri News
- बैराड़ में आवारा कुत्तों का आतंक, एक दिन में 8 से 10 लोगों को काटा; अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं / Shivpuri News
- मरीज को बिना ठीक से देखे किया रेफर, वायरल वीडियो के बाद शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में बड़ा एक्शन, दो जूनियर डॉक्टर निलंबित / Shivpuri News
- 30 फीट की ऊंचाई से गिरा मजदूर, मौके पर मौत; बचाने दौड़ा ममेरा भाई भी 15 फीट नीचे गिरा, गंभीर घायल / Shivpuri News
- कोरियर का झांसा, प्ले स्टोर का फर्जी ऐप और खाली बैंक खाता, 64 वर्षीय रिटायर्ड प्राचार्य को साइबर ठगों ने लगाया 50 हजार का चूना / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment