शिवपुरी: जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र पांडेपुर गांव में गुरुवार को एक ग्रामीण के कच्चे मकान की छत भरभरा कर गिर गई। पत्थर के मलबे के नीचे बाइक सहित अनाज और घर गृहस्थी का सामान दब गया। जिससे व्यक्ति को सवा लाख रुपये का नुकसान हुआ हैं। गनीमत रही कि जिस वक्त घटना हुई उस वक्त कमरे में कोई नहीं था। हालांकि सूचना के बाद पटवारी ने मौका पर पहुंचकर मुआयना कर ग्रामीण को हुए नुकसान का पंचनामा बना लिया हैं।
तीन महीने पहले खरीदी थी बाइक
पांडेपुर गांव के रहने वाले अतर सिंह जाटव ने बताया कि इस बार गांव में ज्यादा बारिश हुई थी। जिससे उसके कच्चे मकान के कमरे में पानी बैठ गया था। बीते शाम भी कई घंटे तेज बारिश हुई। कमरे की दीवार में पानी बैठने के चलते आज पत्थर की छत भरभरा कर गिर गई थी। इस घटना के उसके भाई की तीन महीने खरीदी बाइक मलबे में दब गई है। इसके अलावा तीन क्विंटल मसूर की दाल, करीब 6 क्विंटल गेंहू, पहनने और बिछाने के कपडे, घर ग्रहस्ती का सारा सामान खराब हो गया। जिस वक्त यह घटना घटी उस वक्त कमरे कोई नहीं था। जिससे परिवार के सदस्यों की जान बच गई।

कच्चे मकान की छत भरभरा कर गिरी: तीन महीने पहले खरीदी बाइक मलबे में दब गई, सवा लाख रुपए का नुकशान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- भारतीय मजदूर संघ ने श्रमिक-कर्मचारियों की मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा 53 सूत्रीय ज्ञापन / Shivpuri News
- बैराड़ में आवारा कुत्तों का आतंक, एक दिन में 8 से 10 लोगों को काटा; अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं / Shivpuri News
- मरीज को बिना ठीक से देखे किया रेफर, वायरल वीडियो के बाद शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में बड़ा एक्शन, दो जूनियर डॉक्टर निलंबित / Shivpuri News
- 30 फीट की ऊंचाई से गिरा मजदूर, मौके पर मौत; बचाने दौड़ा ममेरा भाई भी 15 फीट नीचे गिरा, गंभीर घायल / Shivpuri News
- कोरियर का झांसा, प्ले स्टोर का फर्जी ऐप और खाली बैंक खाता, 64 वर्षीय रिटायर्ड प्राचार्य को साइबर ठगों ने लगाया 50 हजार का चूना / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment