शिवपुरी: जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाले ग्राम धौलागढ़ की एक महिला भाग गई. जिसे जल्द खोजने की गुहार पति ने एसपी से लगाई हैं.
जानकारी के अनुसार सूरज बाथम पुत्र रमेश बाथम निवासी ग्राम धौलागढ़ थाना सुभाषपुरा ने बताया की मेरी पत्नी वैष्णवी बाथम उम्र 22 साल अपने घर से 2 सितंबर सोमवार को शाम 4 बजे माँ के साथ मोहना हड़ताल तीज का सामान लेने गई थी. मोहना में पत्नी माँ से बोलीं की आप यहाँ बैठो मैं केले लेकर आती हूँ. लेकिन पत्नी वापस नहीं आई. पत्नी के मोबाइल नंबर पर फोन किया तो वह नंबर स्विच ऑफ बता रहा था. युवक ने बताया की उसका विवाह 2 साल पहले चंदेरी की रहने बाली वैष्णवी से हुआ था. चंदेरी के एक युवक से वह फ़ोन पर बात भी करती थी. युवक ने एसपी से जल्द पत्नी को खोजने की गुहार लगाई हैं.
सास के साथ मोहना हड़ताल तीज का सामान लेने गई विवाहिता भागी, सास से बोला आप बैठो मैं केले लेकर आती हूँ और हो गई फुर्र / Shivpuri News




