शिवपुरी: जिले के नरवर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला के साथ मिलकर पूर्व विधायक व्यापारी और टीआई को ब्लैकमेल करने का षड्यंत्र रचने वाले हनी ट्रेप गिरोह के सरगना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व राधेलाल रावत का एक आडियो बहुप्रसारित हुआ था, जिसमें राधेलाल एक महिला से बात कर पूर्व विधायक प्रागीलाल जाटव के बेटे, मगरौनी के एक व्यवसायी सहित टीआई को ब्लैकमेल करने का षड्यंत्र रच रहा था। इसकी शिकायत पूर्व विधायक ने पुलिस
अधीक्षक को दर्ज कराई थी। इसी क्रम में 3 सितम्बर को कटरा बाजार मगरौनी निवासी भरत जैन पुत्र स्व चंद्रप्रकाश जैन उम्र 36 साल ने शिकायत दर्ज कराई कि 26 अगस्त 2024 को एक महिला के द्वारा राधेलाल रावत पुत्र प्रीतम रावत उम्र 47 साल निवासी कैरूआ के साथ मिलकर एक वीडियो बनाया गया। इसके बाद राधेलाल रावत ने भरत जैन से एक लाख रुपए नगद लिए गए। इसके अलावा 28 अगस्त तक राधेलाल का भतीजा रविंद्र रावत फोन लगाकर उसके चाचा ऋषव जैन से 20 लाख रुपए की मांग करता रहा। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 308 (2),308 (5), 308 (7), 61 (2) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया है।

हनीट्रैप कांड: व्यापारी का अश्लील वीडियो बनाकर एक लाख वसूले, पुलिस ने हनी ट्रेप गिरोह के सरगना को किया गिरफ्तार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- पूर्व मंत्री सुरेश धाकड़ रांठखेडा एवं नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती रश्मि नेपाल सिंह वर्मा ने फीता काटकर किया मेले का उद्घाटन / Shivpuri News
- शिवपुरी जिला अस्पताल में परिजनों-स्टाफ में मारपीट: इलाज में लापरवाही के आरोप, महिला परिजन के सिर से निकला खून, पास सिस्टम पर उठाए सवाल / Shivpuri News
- पत्रकार अरशद अली को मंडी अध्यक्ष इरशाद राईन ने दी जान से मारने की धमकी, फेसबुक पोस्ट से विवाद / Shivpuri News
- रिटायर्ड फौजी से झूमाझटकी, शादी करके धोखा देने का आरोप, महिला बोलीं पति को छोड़कर साथ आई थी, न्यायालय के बाहर हंगामा / Shivpuri News
- कोलारस चोरी का खुलासा, 1 करोड़ 53 लाख के आभूषण बरामद, 46 किलो चांदी व सोना जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment