शिवपुरी: जिले के करैरा कस्बे के मुक्तिधाम के पास महुअर नदी में मंगलवार की दोपहर डूबे 25 साल के युवक का शव आज बुधवार की दोपहर गोताखोरों की मदद से नदी से ढूंढ लिया गया हैं। बता दें कि युवक की बाइक मंगलवार को नदी किनारे परिजनों को मिले थे। तभी से युवक लापता था। युवक के नदी में डूबने के कयास लगाए जा रहे थे।
जानकारी के मुताबिक़ वार्ड 5 गाडीवान मोहल्ला का रहने बाला 25 साल का रौबी उर्फ कन्हैया बर्मा मंगलवार को अपनी बाइक पर सवार होकर निकला था। हालांकि, दोपहर उसकी बाइक मुक्तिधाम के पास महुअर नदी के पास खड़ी हुई मिली थी। इसके बाद रौबी उर्फ कन्हैया बर्मा का कोई सुराग नहीं लगा था।
बताया गया है कि रौबी उर्फ कन्हैया वर्मा के साथ किसी ओर को भी देखा था। इससे उसकी नदी में डूबने की संभावना बढ़ गई थी। परिजन और पुलिस लगातार रौबी उर्फ कन्हैया बर्मा की तलाश कर रहे थे। हालांकि, मंगलवार (4 सितंबर) की देर शाम तक रौबी उर्फ कन्हैया वर्मा का कोई सुराग नहीं लग सका था।
आज (बुधवार) की दोपहर नदी में कुछ गोताखोरों को उतारा गया था। इसके बाद रौबी उर्फ कन्हैया वर्मा का शव महुअर नदी मे कुम्हरा रपटा के पास से खोज लिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

महुअर नदी में मिला युवक का शव: नदी किनारे खड़ी मिली थी बाइक, कल से लापता था / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- भारतीय मजदूर संघ ने श्रमिक-कर्मचारियों की मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा 53 सूत्रीय ज्ञापन / Shivpuri News
- बैराड़ में आवारा कुत्तों का आतंक, एक दिन में 8 से 10 लोगों को काटा; अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं / Shivpuri News
- मरीज को बिना ठीक से देखे किया रेफर, वायरल वीडियो के बाद शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में बड़ा एक्शन, दो जूनियर डॉक्टर निलंबित / Shivpuri News
- 30 फीट की ऊंचाई से गिरा मजदूर, मौके पर मौत; बचाने दौड़ा ममेरा भाई भी 15 फीट नीचे गिरा, गंभीर घायल / Shivpuri News
- कोरियर का झांसा, प्ले स्टोर का फर्जी ऐप और खाली बैंक खाता, 64 वर्षीय रिटायर्ड प्राचार्य को साइबर ठगों ने लगाया 50 हजार का चूना / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment