शिवपुरी: जिले की अमोला पुलिस ने एक बुलेरो कार क्रमांक MP 33 C 1198 से 14 पेटी बोल्ट बियर, 09 पेटी देशी प्लेन शराब कुल 23 पेटी सहित बुलेरो कार के कुल कीमती 10 लाख 83 हजार रुपए की जप्त की हैं.
अमोला थाना प्रभारी राज कुमार चाहर ने बताया की 3 सितंबर को हाईवे गश्त के दौराने बुलेरो क्रमांक MP 33 C 1198 से 09 पेटी देशी प्लेन शराब, एवं 14 बोल्ट कंम्पनी की बियर की पेटी कुल कीमती 83 हजार रुपये, कार की कीमत 10 लाख रुपये कुल 10 लाख 83 हजार रुपये की जप्त की गई है मौके से उक्त कार का चालक फरार हो गया वापसी पर अपराध क्रमांक 153/24 धारा 34(2) आवकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इनका रहा सराहनीय योगदान: उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी अमोला राज कुमार सिंह चाहर , सउनि. वासुदेव प्रसाद,प्र.आर राकेश सेंगर, प्र.आर. हरदयाल जोशी, आर. पवन राठौर, आर. आर.एल.मदुरिया, आर मनोज कुमार, आर. शिवम यादव,आर नीतेन्द्र सिह, एस.के.जीतेन्द्र कलावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
बोलेरो कार से कर रहे थे शराब तस्करी: 83 हजार की शराब जप्त, मौके से फरार हुआ चालक / Shivpuri News




