भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का मंगलवार को निधन हो गया। वे करीब 100 वर्ष के थे और एक हफ्ते से बीमार चल रहे थे। जिसके चलते उन्हें उज्जैन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को ही उज्जैन आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके बेटे महा आर्यमन सिंधिया ने अस्पताल जाकर उनका हाल-चाल जाना था। रविवार को सीएम भी अपने पिता के पास पहुंचे थे।
यादव समाज से जुड़े लोग बताते हैं कि, पूनमचंद यादव ने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया। उन्होंने बेटे नंदू यादव, नारायण यादव, मोहन यादव और बेटी कलावती, शांति देवी को अच्छी शिक्षा दिलाई। संघर्ष के दिनों में उनके पिता रतलाम से उज्जैन आ गए और सबसे पहले हीरा मिल में नौकरी की।
इसके बाद शहर के मालीपुरा में भजिया और फ्रीगंज में दाल-बाफले की दुकान लगाई। 100 वर्ष की उम्र होने के बाद भी वे उपज बेचने खुद मंडी जाते थे। पिता के निधन की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्टेट हैंगर भोपाल से इंदौर के लिए रवाना हो गए हैं।
15 जून को सीएम ने पैसे मांगे तो पिता ने 500 के नोटों की गड्डी निकालकर थमा दी। 15 जून को सीएम ने पैसे मांगे तो पिता ने 500 के नोटों की गड्डी निकालकर थमा दी।

सीएम डॉ. मोहन यादव के पिता का निधन: एक हफ्ते से उज्जैन में अस्पताल में भर्ती थे, 100 साल की उम्र में ली अंतिम सांस / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- बगीचा मंदिर में पूजा को लेकर विवाद, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे; आधा दर्जन से अधिक घायल / Shivpuri News
- मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत / Shivpuri News
- बिजली बिभाग की लापरवाही: करंट लगने से दो गायों की मौत, किसान को 1.20 लाख का नुकसान / Shivpuri News
- खोड़ बस स्टैंड पर बड़ा हादसा टला, ओवरलोड रेत से भरे ट्रैक्टर ने 9 बाइक और जनरेटर रौंदा / Shivpuri News
- गुरुनानक इंटरनेशनल स्कूल में 13 मई से शुरू होंगी ग्रीष्मकालीन स्विमिंग क्लासेस / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment