,

बागेश्वर सरकार की होने वाली कथा आयोजन के नाम पर अवैध चंदे की उगाही करते दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: कल शाम साढ़े चार बजे के लगभग थाना करैरा पुलिस को सूचना मिली कि तीन-चार युवक इलेक्ट्रिक टमटम वाहन में सवार होकर प्रतिदिन अलग-अलग गांवों में बागेश्वर धाम सरकार की कथा के नाम पर चंदा ले रहे हैं कुछ दिन पहले करैरा के नया अमोला, दुल्हई व दतिया के हतलई गांव में भी चंदा मांगने पहुंचे थे. करैरा में बगीचा वाली मैया मंदिर पर दिसंबर माह मे आयोजित होने वाली,बागेश्वर सरकार कथा के नाम पर लोगों से अवैध रूप से रूपए गेहूँ इत्यादि मांग रहे हैं.

बगीचा वाली मैया के भक्त उपदेश बोहरे ने पुलिस को सूचना दी उसके तुरंत सूचना मिलते ही करैरा पुलिस टीम तत्काल रवाना हुई और टीला गांव की छोटी माता मंदिर वाले रास्ते में मैया के भक्त व ग्रामीणों ने इनको पकड़ कर रखा था पुलिस ने इन युवकों से कथा आयोजन के नाम पर फर्जी चंदा ले रहे.
इलेक्ट्रिक टमटम में सवार दोनों युवकों से नाम पता पूछा तो इन्होनें अपना नाम कल्ला पुत्र रमेश सोनी एवं अमन खान पुत्र फरीद खान निवासी करैरा बताया,इन दोनों को पकड़ कर थाने ले आई। दोनों युवकों ने स्वीकार किया कि वो नशे कि लत के चलते चंदे का फर्जीवाडा कर रहे थे पुलिस के अनुसार गत जनवरी में भी करैरा बगीचा मंदिर आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के नाम से भी इन आरोपियों ने चंदे के नाम पर 19 क्विंटल गेहूँ इकठ्ठा कर लिया था उसके बाद उसे बेच दिया था.

आवेदक उपदेश बोहरे की रिपोर्ट पर उक्त दोनों युवकों पर बीएनएसएस अंतर्गत 170 की कार्यवाही कर न्यायालय प्रस्तुत किया जहाँ से दोनों को जेल भेज दिया गया.