शिवपुरी: ग्वालियर में जयारोग्य अस्पताल (JAH) के ट्रॉमा सेंटर के ICU (इंटेंसिव केयर यूनिट) में आग लग गई। स्टाफ ने आग पर काबू पाकर आनन-फानन में यहां भर्ती मरीजों की शिफ्टिंग शुरू की। इसी बीच दम घुटने से एक मरीज की जान चली गई।
हादसा मंगलवार सुबह 7 बजे AC का कम्प्रेसर पाइप फटने से हुआ। उस वक्त ICU में 10 मरीज थे। सात की हालत गंभीर थी।
हादसे में जान गंवाने वाले शिवपुरी के आजाद खान को तीन दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ICU में वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर था। अन्य 9 मरीजों को न्यूरोलॉजी के ICU में शिफ्ट किया गया है। 55 वर्षीय आजाद खान कांग्रेस के जिला महामंत्री थे।
फॉल्स सीलिंग जलने से भरा धुआं
ट्रॉमा सेंटर के ICU में आग लगते ही वहां मौजूद मेडिकल स्टाफ हरकत में आया। फायर एस्टिंग्विशर (अग्निशमन यंत्र) से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक फॉल्स सीलिंग और एक बेड आग पकड़ चुका था। उसके सुलगने से पूरे ICU में धुआं भर गया।
वहां भर्ती सभी 10 मरीज वेंटिलेटर पर थे। ऐसे में उनको शिफ्ट करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
एक्सीडेंट में घायल हुआ था आजाद
JAH के ट्रॉमा सेंटर में फिलहाल कुल 48 मरीज हैं। हादसे में जान गंवाने वाले आजाद खान को एक्सीडेंट में घायल होने के बाद यहां लाया गया था। उसकी हालत बेहद नाजुक थी। वह तीन दिन से वेंटिलेटर सपोर्ट पर था। यही कारण रहा कि जब शिफ्टिंग के लिए उसका वेंटिलेटर हटाया गया तो उसने दम तोड़ दिया।

शिवपुरी के कांग्रेस नेता आजाद खान की ग्वालियर में मौत, ICU में AC का पाइप फटने से लगी आग, मची खलबली / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- प्रतिभाओं का सम्मान, स्वर्णिम भविष्य का आह्वान, पाल बघेल समाज ने किया समाज की 200 प्रतिभाओं का सम्मान / Shivpuri News
- बगीचा मंदिर में पूजा को लेकर विवाद, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे; आधा दर्जन से अधिक घायल / Shivpuri News
- मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत / Shivpuri News
- बिजली बिभाग की लापरवाही: करंट लगने से दो गायों की मौत, किसान को 1.20 लाख का नुकसान / Shivpuri News
- खोड़ बस स्टैंड पर बड़ा हादसा टला, ओवरलोड रेत से भरे ट्रैक्टर ने 9 बाइक और जनरेटर रौंदा / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment