शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के सर्कुला नदी का जल स्तर बढ़ने से रविवार की देर शाम चार बच्चे नदी में फंस गए। इस मामले की सूचना लगते ही पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह ने एक वीडियों जारी किया। वहीं मामले की सूचना पर से मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने चारो बच्चों को ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
जानकारी के मुताबिक कोल्हापुर गांव के रहने वाले लवकुश(15) पुत्र सुमरन आदिवासी, बंटी (15) पुत्र पप्पू आदिवासी, सोनपाल (17) पुत्र प्रेम आदिवासी व मस्तु पुत्र बादामी आदिवासी चारो पोहरी से रविवार की शाम करीब शाम बापस अपने गांव लौट रहे थे। उनके गांव के रास्ते में सर्कुला नदी पड़ती हैं।
जब चारों नदी में उतरे तो कम पानी था। लेकिन फिर तेज बहाव आ गया तो चारो नदी के बीच में फंस गए। घटना की सूचना पुलिस को मिली तो एसडीओपी सुजीत भदौरिया ने मौके पर एसआई चेतन शर्मा व अन्य पुलिस बल को भेजा। पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर चारो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

सर्कुला नदी में फंसे 4 बच्चों को निकाला: पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू किया, घर जाने के लिए नदी को कर रहे थे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- विहिप जिला बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, प्रिंस प्रजापति बने बजरंग दल महाविद्यालय प्रमुख / Shivpuri News
- कोलारस में दो समुदायों के विवाद के चार आरोपी गिरफ्तार, बजरंग दल के चक्काजाम के बाद पुलिस ने जुलूस निकालकर भेजा जेल / Shivpuri News
- लाउडस्पीकर, बाहरी ठहराव व मीट दुकानों पर कार्रवाई की मांग, विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- रेडिऐन्ट एवं दून पब्लिक स्कूल ने किया 28 यूनिट रक्तदान: दान करना हैं तो रक्तदान कीजिएः शाहिद खान / Shivpuri News
- जन-संवाद: शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन ने शक्ति केंद्रों पर फूंकी जान, कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment