,

शिवपुरी में बाल्मिक समाज के दो पक्षों में चली गोली, दो की मौत, दुकान को लेकर हुआ था विवाद / Shivpuri News

शिवपुरी में घर के सामने दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि 10 से ज्यादा लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी अवैध कट्‌टे लेकर पहुंचे और दोनों भाइयों को पहले जमकर पीटा। फिर फायरिंग कर भाग गए। दोनों भाइयों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

घटना पिछोर में रविवार रात की है। विजय घावरी (40) और अजय घावरी (35) अनाज मंडी के बाहर कई वर्षों से मीट की दुकान चला रहे हैं। कुछ समय पहले उनकी दुकान के पास शेरसिंह घावरी ने मीट की दुकान खोल ली थी। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दुकान को लेकर हुआ विवाद, हथियार लेकर आए आरोपी
बताया जा रहा है कि रविवार रात को अजय और विजय का शेरसिंह घावरी से दुकान को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों भाई घर आ गए थे। मृतकों के परिजन ने बताया कि रात करीब 8 बजे सागर, संतोष, अमर, मनीष, सौरभ घाबरी और उनके पिता शेरसिंह सहित 17 लोग हाथों में अवैध कट्टे लेकर अजय और विजय के घर पहुंच थे।