शिवपुरी में एक टीचर का फीमेल डांसर के साथ नाचते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में शिक्षक डांसर के साथ नशे के हाल में ठुमके लगाते हुए देखें जा सकते हैं। वीडियो कबका और कहां का है फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं है। वहीं, एक दूसरे मामले में एक सरकारी स्कूल में टीचर्स समय पर नहीं पहुंचे तो बच्चों ने हंगामा कर दिया।
बता दें कि शिवपुरी जिले में सरकारी स्कूलों की पढ़ाई व्यवस्था का स्तर इस बार आए परीक्षा परिणाम को देखकर लगाया जा सकता है। इस बार सरकारी स्कूल के परीक्षा परिणाम ग्रामीण अंचल 40 फीसदी और शहरी क्षेत्र में 60 फीसदी कम रहे थे। जो बेहद ही चिंतनीय है।
वीडियो में डांसर के साथ नाच रहे शिक्षक का नाम विमल शर्मा बताया गया है। जो कोलारस विकासखंड के राई गांव में पदस्थ हैं। बताया गया है कि शिक्षक पर स्कूल में अनुपस्थित रहने के आरोप लगते रहे हैं। इसके बाद अब शिक्षक का डांस करते का वीडियो वायरल कर दिया गया।
स्कूल पढ़ाने नहीं आते शिक्षक
बता दें कि शनिवार को कोलारस विकास खंड के बीजरी गांव के सरकारी स्कूल न खुलने पर ग्रामीणों और बच्चों हंगामा कर दिया। इसके बाद वीडियो जारी कर दिया था। इस स्कूल में शिक्षक 11 बजने के बाद भी स्कूल नहीं पहुंचे। बच्चे 11 बजे के बाद तक स्कूल के बाहर गेट पर खड़े रहे। लेकिन कोई शिक्षक स्कूल पढ़ाने नहीं पहुंचा। वीडियो में बच्चों ने बताया कि स्कूल के शिक्षक कभी भी समय पर नहीं आते हैं। शुक्रवार को शिक्षक दोपहर एक बजे स्कूल आए थे।
इस मामले में कोलारस बीईओ राहुल भार्गव का कहना है कि शिक्षक का फोटो उन्हें भी मिला है। फोटो-वीडियो कब के हैं, इसका पता फिलहाल नहीं लगा है। दोनों ही मामलों में जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षा व्यवस्था की दो तस्वीरें: डांसर के साथ टीचर ने ठुमके लगाए, समय पर स्कूल नहीं पहुंचे तो ग्रामीणों ने हंगामा किया / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- प्रभारी मंत्री ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में दिए निर्देश / Shivpuri News
- नेशनल लोक अदालत में 1980 मामले निराकृत हुए: 6 साल पहले हुईं शादी के बाद पति-पत्नी का मामला सुलझाया, एक दूसरे को माला पहनाकर किया स्वागत / Shivpuri News
- ऑपरेशन मुस्कान के तहत बैराड पुलिस की बड़ी सफलता: अपहृता दस्तयाब, 10 हजार का ईनामी आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- पोहरी किले के भीतर भुजरिया तालाब पर तोड़फोड़, नगर पंचायत ने जताई सख्त नाराजगी, पत्थर की कुर्सियों को असामाजिक तत्वों ने तोड़ा / Shivpuri News
- नरवर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक की मौत, दो गंभीर घायल, खाद लेकर लौट रहे थे, चौदह महादेव मंदिर के पास की घटना / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment