शिवपुरी: जिले की करैरा थाना पुलिस ने साढ़े चार लाख रुपए की स्मैक के साथ तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंचायत किया है। पकड़े गए तीनों आरोपियों में से दो आरोपी ग्वालियर और एक आरोपी राजस्थान के बारां जिले का रहने वाला है। तीनों करेरा कस्बे में स्मैक की खेप खपाने पहुंचे हुए थे लेकिन इससे पहले पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
करैरा थाना प्रभारी विनोद छावई ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन व्यक्ति गल्ला मण्डी के पीछे कब्रिस्तान के पास स्मैक बेचने के लिए खड़े हैं। सूचना के बाद तत्काल दविश देकर तीन लोगों को पकड़ा था। तीनों के पास से पुलिस ने 45 ग्राम स्मैक बरामद की थी।
पूछताछ में एक अपना नाम गजेन्द्र पुत्र जसवंत रावत (36) और दूसरे ने अपना नाम काशीराम पुत्र खेर सिहं रावत (36) बताया था। दोनों ग्वालियर जिले के ग्राम स्याऊ थाना करहिया के रहने वाले हैं। दोनों आरोपियों से 31 ग्राम स्मैक बरामद की गई हैं।
वहीं पकड़ा गया तीसरा आरोपी राजस्थान के बारां जिले का रहने वाला मोहर सिहं पुत्र मांगीलाल बंजारा (35) है। मोहर सिंह के पास से पुलिस ने 14 ग्राम स्मैक बरामद की थी। पकड़े गए तीनों आरोपियों से स्मैक के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

साढ़े चार लाख कीमत की 45 ग्राम स्मैक जब्त, ग्वालियर और राजस्थान से स्मैक खपाने शिवपुरी पहुंचे थे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- भारतीय मजदूर संघ ने श्रमिक-कर्मचारियों की मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा 53 सूत्रीय ज्ञापन / Shivpuri News
- बैराड़ में आवारा कुत्तों का आतंक, एक दिन में 8 से 10 लोगों को काटा; अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं / Shivpuri News
- मरीज को बिना ठीक से देखे किया रेफर, वायरल वीडियो के बाद शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में बड़ा एक्शन, दो जूनियर डॉक्टर निलंबित / Shivpuri News
- 30 फीट की ऊंचाई से गिरा मजदूर, मौके पर मौत; बचाने दौड़ा ममेरा भाई भी 15 फीट नीचे गिरा, गंभीर घायल / Shivpuri News
- कोरियर का झांसा, प्ले स्टोर का फर्जी ऐप और खाली बैंक खाता, 64 वर्षीय रिटायर्ड प्राचार्य को साइबर ठगों ने लगाया 50 हजार का चूना / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment