शिवपुरी: पोहरी थाना क्षेत्र के पोहरी बैराड़ मार्ग पर बीती रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां भटनावर पुलिया पर 2 बाइकों में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी ले जाया जा रहा था। इसी दौरान एक युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया वहीं दूसरे युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार गजरा आदिवासी निवासी भैंसदा थाना पोहरी बीती रात अपने दोस्त नरेंद्र आदिवासी के साथ रामपुरा गांव से भैंसदा आ रहा था। इसी दौरान भटनावर पुलिया पर सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे गजरा और नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए शिवपुरी ले जाते समय गजरा ने रास्ते में दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।

पोहरी बैराड मार्ग पर दो बाईकों में हुई जोरदार भिडंत: एक की मौत एक गंभीर घायल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नगर पालिका अध्यक्ष पर गिर सकती है कार्रवाई की गाज, कारण बताओ नोटिस जारी / Shivpuri News
- जंगल में लड़की काटने गई बुजुर्ग महिला पेड़ से नीचे गिरी, पैर में चोट के बाद 10 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंची घर, जिला अस्पताल में इलाज जारी / Shivpuri News
- विहिप जिला बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, प्रिंस प्रजापति बने बजरंग दल महाविद्यालय प्रमुख / Shivpuri News
- कोलारस में दो समुदायों के विवाद के चार आरोपी गिरफ्तार, बजरंग दल के चक्काजाम के बाद पुलिस ने जुलूस निकालकर भेजा जेल / Shivpuri News
- लाउडस्पीकर, बाहरी ठहराव व मीट दुकानों पर कार्रवाई की मांग, विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment