,

शासकीय माध्यमिक विद्यालय अछरौनी में बनाएं कॉमेडी वीडियो, बीआरसीसी बोलें जाँच कराकर कार्रवाई करेंगे / Shivpuri News

स्कूल लाइफ नामक शीर्षक से वीडियो में कई आपत्ति जनक दृश्य दिखाए गए साथ ही एक दृश्य में कलाकारों द्वारा राष्ट्रगान का भी अपमान किया गया

शिवपुरी: खबर खनियांधाना जनपद शिक्षा केन्द्र के तहत आने बाले शासकीय माध्यमिक विद्यालय अछरौनी से है जहाँ शासकीय विद्यालय के भवन में स्कूल के प्रभारी व स्टाफ की मिली भगत से स्कूल टाईम में बच्चों को न पड़ा कर स्थानीय लोगों के द्वारा क्लास रूम में कॉमेडी वीडियो बनवाए गए हैं किसमें कई दृश्य आपत्तिजनक दिखाए गए है  व उक्त वीडियो में अबशब्दो का प्रयोग किया गया है वीडियो में इतना तक दिखाया गया है कि भारत के राष्ट्रगान को भी अब शब्दों से बोला जा रहा है जो वीडियो में देखा और सुना जा सकता है इस पूरे वीडियो को कलाकारों द्वारा कॉमेडी वर्ल्ड नामक यूट्यूब चैनल पर अपलोड करके वायरल भी कर दिए गए और यूट्यूब पर हजारों में व्यूज भी मिले जब इसकी जानकारी हमारी टीम को लगी तो तत्काल मौके पर पहुंची और विद्यालय की कबरेज की गई जिस कक्ष में शूटिंग की गई थी उस कक्ष को भी अपने कैमरे में कैद किया गया जब इस संबंध में शाला प्रभारी सुरेश कुमार सोनी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम की मुझे जानकारी ही नही है और ये वीडियो शूट 15 अगस्त को होना बताया जबकि शाला कक्ष के ब्लैकबोर्ड पर 14 अगस्त की तारीख लिखी हुई दिखाई दे रही है प्रभारी अपनी गलती को शाला के चपरासी पर मढ़ते नजर आए और साथ ही ये भी बताया कि विद्यालय की 2 चाबियां है एक मेरे पास रहती है और दूसरी चाबी चपरासी के पास रहती है और इस पूरे घटना क्रम में चपरासी ही दोषी है अब सबाल यह उठता है कि आखिरकार कलाकारों को विद्यालय की चाबी किसने दी और किस लालच में दी  और शिक्षा के मंदिर में शिक्षा का मजाक उड़ाते हुए और राष्टगान का अपमान करते हुए वीडियो बनाने वाले कलाकारों और इस अमानवीय कृत्य में संलिप्त लोगों पर अभी तक कोई कार्यवाही क्यों नहीं कि गई हमारी टीम ने जब इस संबंध में बीआरसीसी संजय भदौरिया से बात की तो उनका कहना है कि हमारे पास आपके माध्यम से मामला संज्ञान में लाया गया है जिस पर हमने एक टीम का गठन किया है और जल्द जांच करा कर दोषियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी और दोषियों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।