,

कोतवाली पुलिस ने सार्वजानिक स्थानों पर शराब पीकर उत्पाद मचाने बाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जुलुस निकाला / Shivpuri News

शिवपुरी: कोतवाली पुलिस ने असामाजिक तत्वों के विरूद्ध लगातार ताबडतोड कार्यवाही करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर उत्पात करने वाले व आम लोगों को परेशान करने वाले 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर जुलूस निकाला हैं. 

कोतवाली थाना प्रभारी रोहित दुबे ने बताया की 31 अगस्त को सूचना मिली कि शहर के विभिन्न स्थानों सर्किट हाउस ‘भूसा के टाल के पास, मटका पार्क के पास, न्यू पुलिस लाइन रेल्वे स्टेशन रोड, के पास कुछ व्यक्ति उत्पात कर रहे है जो तत्काल ही पुलिस टीमों द्वारा दविश दी गई जो मौके से आरोपी 1. मुकेस पुत्र स्वं. बाबू लोह पीट उम्र 26 साल निवासी पोहरी बस स्टेण्ड के पास 2. मोन्टी पुत्र हीरालाल सेन उम्र 34 साल निवासी कस्टम गेट खारा कुआ के पास 3. महेन्द्र पुत्र कल्याण सिंह कुशवाह उम्र 30 साल नि0 टीव्ही टावर के पास 4. बृजेश पुत्र फोसूराम रजक उम्र 56 साल नि0 घोसीपुरा 5. अजय पुत्र माखन कुशवाह उम्र 34 साल नि0 बसंत बिहार 6. कल्याण पुत्र हरप्रसाद उम्र 29 साल नि0 बसंत बिहार 7. कालिया पुत्र बाबू लोहपीटा उम्र 30 साल निवासी पोहरी चौराहा के उत्पात करते मिले जिससे लोगो में भय का वातावरण उत्पन्न हुआ जो उक्त सभी व्यक्तियों को तत्काल ही क्रमशः इस्त.क. 112/24, 113/24, 114/24, 115/24, 116/24, 117/24,118/24 धारा 170,126/135(3) बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया एवं आरोपीगणों एसडीएम न्यायालय शिवपुरी पेश किया गया।

इनकी रहीं सराहनीय भूमिकाः
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली रोहित दुबे, प्र0आर0 335 महेश भास्कर, प्र0आर0 142 नरेश यादव, प्र0आर0 15 रघुवीर पाल, प्र0आर0 792 रविन्द सिनोरिया, आर0 अशोक, आर0 शिवकुमार, आर) राहुल, आर0 भूपेन्द्र, प्र0आर0 चालक इन्द्रपाल की विशेष भूमिका रही।