शिवपुरी: जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के मानपुर गांव के रहने वाले एक युवक ने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। बताया गया है कि परिजन दरवाजा तोड़कर युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। लेकिन डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया था। मृतक पत्नी को छोड़कर जाने के बाद डिप्रेशन में रहने लगा था। युवक की मौत के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया हैं। बता दें कि मृतक अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी।
मानपुर के रहने वाले मृतक के परिजन करन सिंह पाल ने बताया कि रामवीर पाल उम्र 30 साल की शादी को एक साल हो चुका हैं। शादी के तीन माह के भीतर रामवीर की पत्नी छोड़कर किसी अन्य के साथ भाग गई थी। तभी से रामवीर पाल डिप्रेशन में रहने लगा था। परिवार के सदस्य रामवीर की दूसरी शादी के लिए लड़की भी देख रहे थे। रामवीर खेती किसानी के काम के चलते गांव के बाहर खेत पर रहने लगा था।
आज (शुक्रवार) को परिवार के सदस्य खेत पर काम कर रहे थे। तभी रामवीर ने कमरे का दरवाजा लगाकर फांसी लगाकर सुसाइड का प्रयास किया था। इसकी भनक परिजनों को लग गई थी। तत्काल दरवाजा तोड़ कर रामवीर को फांसी के फंदे से उतार लिया था। उसे जिला अस्पताल लाया गया था। हालांकि, डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

युवक ने फांसी लगाकर किया सुसाइड: पत्नी के जाने के बाद डिप्रेशन में रहने लगा था / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment