शिवपुरी: खबर एसपी ऑफिस से है जहां एक झांसी की युवती ने शिवपुरी के युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. युवती ने बताया कि उसकी शादी शिवपुरी हुई थी. लेकिन दहेज के नाम पर ससुरालीजन परेशान करने लगे. ना ही युवक ने अभी तक भरण पोषण की राशि जमा की है और ना ही उसकी गिरफ्तारी हो सकी है.
जानकारी के अनुसार जेबा कुर्रेशी पत्नी अरशद कुर्रेशी निवासी दीनदयाल नगर थाना सीपरी जिला झाँसी ने बताया की मेरी शादी मेरे ताऊ के लडके अरशद कुरैशी पुत्र रशीद कुरैशी निवासी बडाबाजार जैन मंदिर के पास गौशाला से 6 जनबरी 2017 को सम्पन्न हुई थी। शादी में माता पिता ने पति व ससुरालीजनो की मांग के अनुसार 25 लाख रुपए शादी में खर्च किए थे। फिर भी ससुरालीजन दहेज से संतुष्ट नहीं थे व आए दिन दहेज लाने के ताने देकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित करने लगे एवं 10 लाख रुपए नगद व पिता का मकान स्थित पुरानी शिवपुरी गौशाला की रजिस्ट्री अरशद कुरैशी के नाम कराने के लिए दबाव डालने लगे. मना करने पर जून 2020 मे जबरदस्ती मायके छोड़ गए.
इसके बाद युवती ने पति व ससुरालीजनो के विरूद्ध झांसी न्यायालय में दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा व भरण पोषण के मुकदमे दायर किए थे. 16 नबंबर 2020 को 15 हजार रुपए प्रतिमाह की दर से भरण पोषण की धनराशि मुकदमा प्रस्तुत करने की 5 दिसंबर 2020 से पति अरशद कुरैशी से दिलाए जाने का आदेश पारित किया गया था. लेकिन अरशद कुरैशी द्वारा भरण पोषण की धनराशि अदा नहीं की जा रही है. इसके बाद गिरफ्तारी वारंट भी निकला लेकिन अभी तक युवक को गिरफ्तार नहीं किया गया है. ना ही उसके द्वारा रकम अदा की गई है. इसकी शिकायत आज एसपी ऑफिस शिवपुरी में महिला ने दर्ज कराई है.

10 लाख रुपए के दहेज़ के लिए पत्नी को घर से बाहर निकाला, कोर्ट के आदेश के बाद भी भरण पोषण की राशि नहीं दी, गिरफ्तारी वारंट निकला / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment