,

खेत पर चारा लेने गई महिला को सांप ने काटा, तेंदुआ गाँव का मामला, इलाज जारी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम तेंदुआ में एक महिला को सांप ने काट लिया. महिला चारा लेने के लिए खेत पर गई हुई थी. इसी दौरान सांप ने महिला को काट लिया.

जानकारी के अनुसार नीरज धाकड़ निवासी ग्राम तेंदुआ ने बताया कि मेरी पत्नी नीलम धाकड़ उम्र 29 साल आज दोपहर 2 बजे खेत पर चारा लेने के लिए गई हुई थी. इसी दौरान पत्नी को सांप ने काट लिया. हम भी पीछे-पीछे ही जा रहे थे. जैसे ही हमने सांप को देखा तो पत्नी को तत्काल जिला अस्पताल लेकर आए. जहां पर उसका उपचार जारी है.