शिवपरी: शहर में कुछ प्रतिभाएं ऐसी है जिन्होंने अपनी गायन शैली में विशिष्ट स्थान हासिल किया है। इनमें स्थानीय स्तर पर आकांक्षा गौड, ममता गौड के साथ खुशबु जैन किलावनी वह नाम हैं जिन्होंने अपनी संगीत साधना से संगीत जगत में एक विशिष्ट पहचान गढ़ी है। लेकिन शहर की महल कॉलोनी में रहने वाली स्वस्ति मेहुल वह नाम है जो बाला फिल्म के टाइटल सोंग को गाने के बाद खासी लोकप्रिय हो गईं। और दिल्ली मुंबई के साथ पंजाब राजस्थान में उनके गीतों को खासी तवज्जो सोशल साइट्स मिल रही है। इनके अक्सर कई गीतों को गीतकार सुगम ने लिखा है और स्वर स्वस्ति मेहुल के साथ जब वह सोशल साइट्स पर वायरल होते हैं तो शिवपुरी की बेटी के गाए यह गीत लोगों को खासे पसंद आते हैं। भगवान राम, कृष्ण, मां शेरावाली, खाटू श्याम हों या अन्य देवी देवता उनके गाए गीतों ने समाज में एक अलग पहचान बनाई है और अब तो लोग अपनी रील बनाकर उनके गीतों को कोड कर बना रहे हैं। कुल मिलाकर पिछले 5 सालों में स्वस्ति मेहुल कई सारे गीतों से शिवपुरी की पहचान देश में बन चुकीं हैं।

शिवपुरी की बेटी स्वस्ति मेहुल का गीत अब हर इवेंट पर बढ़ा रहा श्रोता / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment