Press "Enter" to skip to content

एक्टिवा के चालक ने अचानक ले लिया टर्न, बचाने के चक्कर में पीछे आ रहे बाइक सवार घायल / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर शिवपुरी कोतवाली क्षेत्र से आ रही है यहाँ दोपहर के समय बाइक सवार युवकों के आगे चल रही एक्टिवा गाड़ी वाले ने अचानक यूटर्न ले लिया उनको बचाने के फेर में बाइक सवार युवक स्लिप होकर नाली में जा घुसी।

जानकारी के अनुसार घायलों के नाम देवेन्द्र परिवार निवासी राजा की मुँडेरी और शिशुपाल कुशवाह निवासी राजा की मुँडेरी जो शिवपुरी बाजार में काम से आये थे वापस घर जा रहे थे तब ही शिवपुरी कोतवाली के पास सर्किट हाउस रोड़ पर सामने एक्टिवा सवार को बचाने के फेर में बाइक स्लिप होकर नाली में जा घुसी जिससे दोनों युवक घायल हो गये। एक युवक के सिर, पैर और हाथ में चोट आयी। और दूसरे घायल युवक के हाथ और पैरों में चोट आयी। घायलों को तीन युवकों ने एक ऑटो बुलाकर तत्काल जिला अस्पताल शिवपुरी ले जाकर भर्ती करवाया और उनके घर वालों को सूचना दी। घायलों को अस्पताल ले जाने वाले अंकित कुमार बरुआ, अनिल सेन और एक अन्य युवक द्वारा अस्पताल में भर्ती करवाया। युवकों ने बताया कि वो लोग यहाँ से निकल रहे थे और भीड़ देख रुक गये जब उन्होंने देखा कि युवक ज्यादा घायल है चोट सिर पर है तो उन्होंने तुरंत ऑटो बुलाकर घायलों के साथ जाकर उनको जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!