शिवपुरी: जिले के कोलारस कस्बे में मंगलवार की रात एक 23 साल के युवक की संदिग्ध मौत हो गई। परिजन युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। कोलारस पुलिस ने मर्ग कायम कर आज बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया हैं।
कोलारस कस्बे के गुदरी मोहल्ला के रहने वाले नरेश धानुक ने बताया मंगलवार कि शाम 5 बजे उसके बेटे राहुल धानुक को उसका दोस्त अपने साथ घर से बुला कर ले गया था। रात करीब 8 बजे राहुल वापस घर लौट कर आया था। राहुल नशे के हाल में था। उसने पीने के लिए पानी मांगा था। लेकिन वह पानी भी नहीं पी पाया था। पांच मिनट के अंदर बेटे ने दम तोड़ दिया।
तत्काल राहुल को कोलारस के अस्पताल ले गए थे। लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोसित कर दिया। नरेश धानुक का आरोप है कि उसका बेटा पहले नशा करता था। लेकिन उसने नशा करना छोड़ दिया था। उसके दोस्त ने उसे नशा करा दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई। कोलारस पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया हैं।

दोस्त के साथ गया युवक वापस घर लौटा, घर लौटने के बाद तुरंत मौत, दोस्त पर पिता ने लगाए आरोप / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment