शिवपुरी: शहर के जिला अस्पताल के सामने 2 नशेड़ियों के बीच जमकर लात-घूसे चले,मारपीट का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं.
बता दें की शिवपुरी जिला अस्पताल के सामने 2 नशेड़ियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान मौके पर तमाशबीनों की भरी भीड़ जुट गई। जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित हुआ। नशेड़ियों के बीच हो रही मारपीट का किसी ने विडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दोनों नशेड़ी आपस में क्यों लड़ रहे थे इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है.
जिला अस्पताल के सामने दो नशेड़ियों में हुआ विवाद, चला हाईवोल्टेज ड्रामा / Shivpuri Newd




