शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज में सर्पदंश का इलाज करा रहे एक 32 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक गुना जिले का रहने वाला है। उसका उपचार पिछले चार दिनों से मेडिकल कॉलेज में जारी था। लेकिन आज सोमवार को उसकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी ने मर्ग कायम कर आज शव का पोस्टमॉर्टम कराया हैं।
झाड़-फूंक में लगे रहे थे परिजन
जानकारी के मुताबिक़ गुना जिले के सिरसी गांव के रहने वाले 32 वर्षीय कालीचरण पुत्र बबलू कुशवाह को चार दिन पहले घर में सोते वक्त एक जहरीले सांप ने गर्दन में काट लिया था। इसके बाद परिजन कालीचरन को अस्पताल न ले जाते हुए गांव में झाड़फूंक में लगे रहे थे।
परिजन इतने पर ही नहीं रुके जब गांव की झाड़फूंक से कालीचरन को आराम नहीं मिला तब परिजन कालीचरन को राजस्थान के कस्बा थाने झाड़फूंक के लिए ले गए। राजस्थान के कस्बा थाना में भी जब आराम नहीं मिला। तब परिजन कालीचरन को लेकर शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे।
हालांकि, तब तक कालीचरन की हालत बहुत खराब हो चुकी थी। डॉक्टरों ने लगातार 3 दिनों तक कालीचरन को बचाने का प्रयास किया। हालांकि, उसकी जान नहीं बच सकी। बताया गया हैं कि परिजन कालीचरन की झाड़फूंक में समय न गंवाते तो उसकी जान भी बच सकती थी।

शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज में युवक ने तोड़ा दम: परिजनों ने अस्पताल में भर्ती से पहले राजस्थान कराया था झाड़फूंक / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment