शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के शिवपुरी-गुना हाइवे पर राजापुरा गांव के पास अज्ञात भारी वाहन ने आज सोमवार की दोपहर पांच गायों को रौंद दिया। इस घटना में दो गायों की मौत हुई हैं वहीँ तीन गाय गंभीर रूप से घायल हुई हैं।
बता दें कोलारस अनुविभाग में लगातार सड़क पर बैठी गाय दुर्घटना का शिकार हो रही हैं। अब तक इस क्षेत्र से कई घटनाये सामने आ चुकी हैं। जबकि प्रशासन मवेशियों सहित जानमाल के नुकसान को मद्देनजर रखते हुए सड़कों पर घूमते आवारा मवेशियों को लेकर सख्त निर्देश जारी कर चुका हैं। इसके बावजूद घटनाएं सामने आ रही हैं।
जानकारी के मुताबिक़ घटना आज सोमवार दोपहर की बताई गई हैं। जहां किसी अज्ञात भारी वाहन (ट्रक) ने सड़क पर बैठी पांच गाय को रौंद दिया था। घटना के बाद वाहन मौके से फरार बताया गया हैं। राहगीरों ने इसकी सूचना जिम्मेदारों को दी थी। इसके बावजूद मृत गायों को सड़क से नहीं हटाया गया। लगातार गाय दुर्घटना का शिकार हो रहीं है। इसके गौ-सेवकों में रोष व्यापत हैं।
जबकि सरकार ने ज्यादातर बड़ी पंचायतों में गौशाला का निर्माण कराया हैं। जिस जगह यह घटना हुई उस स्थान से धर्मपुरा आदर्श गौशाला 8 किलोमीटर की दूरी पर हैं इसके बावजूद गाय लगातार दुर्घटना का शिकार हो रहीं हैं।

अज्ञात वाहन ने पांच गाय को रौंदा: दो की मौत, तीन घायल, घंटों पड़े रहे शव; जिम्मेदारों ने नहीं ली गई सुध / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- प्रतिभाओं का सम्मान, स्वर्णिम भविष्य का आह्वान, पाल बघेल समाज ने किया समाज की 200 प्रतिभाओं का सम्मान / Shivpuri News
- बगीचा मंदिर में पूजा को लेकर विवाद, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे; आधा दर्जन से अधिक घायल / Shivpuri News
- मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत / Shivpuri News
- बिजली बिभाग की लापरवाही: करंट लगने से दो गायों की मौत, किसान को 1.20 लाख का नुकसान / Shivpuri News
- खोड़ बस स्टैंड पर बड़ा हादसा टला, ओवरलोड रेत से भरे ट्रैक्टर ने 9 बाइक और जनरेटर रौंदा / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment